द्वितीय चरण में शेष योग्य व अयोग्य अभ्यर्थियों का महाविद्यालय आवंटन 30 नवम्बर को होगा और प्रवेश प्रक्रिया 1 से 6 दिसम्बर तक और। तृतीय चरण में रिक्त सीटों की घोषणा 7 दिसम्बर को की जाएगी तथा महाविद्यालय स्तर पर परामर्श 8 से 13 दिसम्बर 2025 तक आयोजित होगा। कुलसचिव डॉ.एमएस मंद्रवाल ने सभी अभ्यर्थियों से समय-सीमा का पालन करने, पोर्टल पर उपलब्ध दिशा-निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ने और प्रवेश प्रक्रिया में किसी प्रकार की त्रुटि न होने देने की अपील की है।