रेलवे स्टेशन शिकोहाबाद बनेगा ईट राइट स्टेशन

सहायक आयुक्त (खाद्य) चन्दन पाण्डेय ने बताया कि अभिहित अधिकारी रेलवे ए.के. पोद्दार शिकोहाबाद आए और परिसर का आडिट कराने में सहयोग प्रदान किया। स्टेशन का प्रमाणीकरण हो जाने के बाद यहां की खान पान की दुकानाें में मानकों का पालन किया जायेगा और यात्रियों काे अच्छी खाद्य सामग्री मिलेगी। ईट राईट स्टेशन कार्यक्रम के प्रभारी खाद्य सुरक्षा अधिकारी जितेन्द्र कुमार ने बताया कि जनपद फिरोजाबाद दो ईट राईट स्टेशन के साथ प्रदेश में पहले स्थान पर होगा।