अनुशासन और सद्भावना की सीख के साथ कैरियर बनाता है खेल : डीसी

डीसीने इस मौके पर सभी खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि खेल का हमारे जीवन में बहुत बड़ा महत्व है। एक तरफ खेल अनुशासन और टीम भावना जागृत करता है। दूसरी तरफ कैरियर बनाने में भी यह सहायक है।

कार्यक्रम में डीईओ कुमारी नीलम ने कहा कि आज के समय में खेल का महत्व काफी अधिक है। आज बड़े पैमाने पर खेल कार्यक्रम हो रहा है। खेल महोत्सव में बच्चों का आत्मविश्वास भी बढ़ाता है। जीत और हार खेल का पहलु है। कोई भी नंबर महत्व नहीं रखता। खेल में भाग लेना बहुत जरूरी है।

कार्यक्रम में शामिल अतिथि फादर सिरियक जोसेफ ने कहा कि आज वर्चुअल दुनिया में बच्चे फंसते जा रहे हैं। उन्हें बाहर की दुनिया में अपना भविष्य संवारना है। खेल ना सिर्फ शारीरिक क्षमता बढ़ता है बल्कि मानसिक तौर पर भी मजबूत करता है।

कार्यक्रम में सांस्कृतिक धरोहर की झलक दिखाई दी। राजस्थान में राजपूत समाज की महिलाओं क‍ी ओर से किया गया जौहर की कहानी भी बच्चों ने प्रस्तुत की।

कार्यक्रम में फादर फूलदेव सोरेंग, फादर जार्ज चीटडी, सिस्टर अनीशा कोरेसपोंडेंट, स्कूल की प्रिंसिपल सिस्टर एनी पॉल, वाइस प्रिंसिपल ऋचा अग्रवाल, एडमिन असिस्टेंट प्रकाश सिंह सहित अन्‍य मौजूद थे।