मंडल द्वारा जारी दी गई जानकारी के अनुसार 15009/15010 गोरखपुर–पीलीभीत–गोरखपुर एक्सप्रेस का इंजन रिवर्सल अब 20 नवंबर से 22 दिसंबर तक डालीगंज में किया जाएगा। इस कारण यह ट्रेन डालीगंज से लखनऊ के बीच निरस्त रहेगी। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले समय और मार्ग की जानकारी अवश्य चेक कर लें।
इसके अलावा प्लेटफार्मों में भी बदलाव किया गया है। काठगोदाम से चलने वाली 15044 काठगोदाम–लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस 5 से 22 दिसंबर तक लखनऊ जंक्शन पर प्लेटफार्म संख्या 4 की जगह प्लेटफार्म संख्या 3 पर पहुंचेगी। इसी अवधि में 15043 लखनऊ जंक्शन–काठगोदाम एक्सप्रेस का प्रस्थान भी प्लेटफार्म संख्या 4 के स्थान पर प्लेटफार्म संख्या 3 से होगा। इज्जतनगर मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए सभी बदलाव अस्थायी हैं और कार्य पूरा होते ही सामान्य संचालन बहाल कर दिया जाएगा।