शिलाई अस्पताल में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं में विस्तार के निर्देश

उन्होंने 19 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन 100 बिस्तरों वाले सिविल अस्पताल शिलाई के कार्य का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को निर्माण में गति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि नागरिक अस्पताल शिलाई में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए 6 डॉक्टरों, 3 विशेषज्ञ डॉक्टरों और 11 स्टाफ नर्सों की नियुक्ति की गई है, जो दूर-दराज़ क्षेत्रों के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान कर रहे हैं।

हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश के दूरवर्ती क्षेत्रों में स्वास्थ्य ढांचे को प्राथमिकता के आधार पर सुदृढ़ किया जा रहा है, ताकि ग्रामीणों को इलाज के लिए शहरों पर निर्भर न रहना पड़े। उन्होंने कहा कि नए अस्पताल भवन के पूर्ण होने पर 100 बिस्तरों की सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे मरीजों को और बेहतर सेवाएं मिलेंगी।

बैठक में स्वास्थ्य योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और रोगी कल्याण समिति की धनराशि का उपयोग बेहतर चिकित्सा सुविधाएं प्रदान करने हेतु करने पर बल दिया गया। मंत्री ने आश्वस्त किया कि शिलाई अस्पताल की सभी आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं प्राथमिकता पर पूरी की जाएंगी और इसके लिए सरकार एवं विधायक निधि से बजट उपलब्ध कराया जाएगा।