मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महान वैज्ञानिक सर सी वी रमन की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

मुख्यमंत्री डाॅ यादव ने साेशल मीडिया एक्स पर पाेस्ट करते हुए लिखा नोबेल पुरस्‍कार से सम्‍मानित, महान वैज्ञानिक सर सी वी रमन जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। समुद्र के पानी और आकाश के नीले रंग की व्याख्या करने में महत्वपूर्ण ‘रमन प्रभाव’ की खोज सहित उन्होंने विभिन्न अनुसंधान से विज्ञान जगत में भारत को गौरवान्वित किया।