कांग्रेस नेताओं ने कोतवाली में दी तहरीर

इस मौके पर जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग व स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष मुरली मनोहर ने कहा कि भाजपा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल की लोकप्रियता से घबराकर अपने आईटी सेल से गणेश गोदियाल की छवि धूमिल करना चाहती है, जबकि गणेश गोदियाल जनहित में वन्यजीवों से लोगों की सुरक्षा के लिए वन विभाग में सांकेतिक धरना प्रदर्शन कर सरकार को चेतावनी दे रहे थे कि ऐसा न हो कि लोग अपने हाथों में हथियार पकड़ लें। सरकार लोगों की सुरक्षा वन्यजीवों से सुरक्षित करने के लिए समुचित व्यवस्था करे।

पूर्व प्रदेश महासचिव वरुण बालियान, वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज सैनी,सोम त्यागी व पूर्व पार्षद कैलाश भट्ट ने कहा कि चाहे बेरोजगार युवाओं का मामला हो, चाहे महिला सुरक्षा का मामला हो या वन्यजीवों से लोगों की सुरक्षा का मामला हो हर जगह भाजपा सरकार नाकाम साबित हुई हैं।

इस मौके पर पार्षद हिमांशु गुप्ता, पार्षद सोहित सेठी ,पार्षद प्रतिनिधि ऋषभ वशिष्ठ, अजय गिरी, हिमांशु राजपूत, मयंक त्यागी, मोहित अरियाल, गौरव गोस्वामी, बादल गोस्वामी, मनीष गुप्ता, अज्जू खान, शौकत अली चीचू, रोहित नेगी, रवि कुमार लड्डू आदि कांग्रेसी उपस्थित रहे।