(साक्षात्कार) अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में ईपीएफ संबंधी समस्याओं का निराकरण कर रही हेल्प डेस्क

नई दिल्ली, 26 नवंबर । भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले (आईआईटीएफ) में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) पहली बार पवेलियन बनाकर भविष्य निधि से जुड़े कर्मचारियों और नियाेक्ताओं को विभागीय जानकारियां और उनकी तमाम तरह की समस्याओं का

निराकरण कर रहा है। इस पवेलियन में हेल्प डेस्क के माध्यम से कई तरह की सविधाएं भी दी जा रही हैं। इनमें पेंशन स्कीम और प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना की जानकारियों के अलावा ऑनलाइन क्लेम, केवाईसी अपडेट, फेस ऑथेंटिकेशन के साथ यूएएन जनरेट और

पेंशनभोगियों के लिए डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने की भी की सुविधा उपलब्ध है।