पुलिस उपायुक्त यमुनानगर विवेक चन्द्र यादव ने बताया कि शंकरगढ़ के पूरे भट्टू गांव निवासी महेन्द्र कुमार (46) पुत्र छेदीलाल खेती एवं पशुपालन करके किसी तरह परिवार का भरण—पोषण करता था। परिवार वालों का कहना है कि गुरूवार सुबह दूध की दुहाई करके घर में लगे तार में टांग रहे थे। इस दौरान अचानक करंट की चपेट में आ गए। जानकारी होते ही परिवार के लोग किसी तरह बचाने का प्रयास भी किया लेकिन उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। परिवार की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर तत्काल पंचनामा किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।