मंडी में अब तीन साल का जश्न नहीं जनसंकल्प सम्मेलन होगा : अनिरूद्ध सिंह

इसके पश्चात पत्रकारों से बात करते हुए ग्रामीण विकास मंत्री अनिरूद्ध सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार के तीन साल के कार्यकाल को जश्न के रूप में नहीं मनाया जा रहा है। बल्कि आपदा के चलते इसे जन संकल्प सम्मेलन के रूप में मंडी के ऐतिहािसक पड्डल मैदान में मनाया जा रहा है। जिसमें जिन लोगों ने अपने आशियाने और अपनों को खोया है, उन्हें सरकार की ओर से राहत प्रदान की जाएगी। इसके अलावा सरकार की अन्य योजनाओं के लाभार्थी भी इस अवसर पर मौजूद रहेंगे।

उन्होंने बताया कि इस जनसंकल्प सम्मेलन में करीब बीस हजार लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। उन्होंने सरकार के तीन साल के जश्न के सवाल पर कहा कि प्रदेश में आपदा चल रही है, ऐसे में जश्न मनाने का सवाल ही नहीं हैं।

वहीं पर शहरी विकास एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि तीन साल के जश्न की नोटिफिकेशन ब्यूरोक्रेटस ने निकाली थी, लेकिन सरकार के मुख्यमंत्री और मंत्रियों ने जश्न के बजाय जनसंकल्प सम्मेलन आयोजित करने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि इस दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री और मंत्रीमंडल द्वारा समय-समय पर लिए गए फैसलों जिनमें प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प लिया गया है। इस बारे आने वाले दो सालों का विजन लोगों के सामने रखा जाएगा। मंडी में इस कार्यक्रम के आयोजन के सवाल पर उन्होंने कहा कि सरकार हर साल इस तरह के कार्यक्रम अलग-अलग जिलों में आयोजित करती है। इससे पूर्व धर्मशाला, शिमला और बिलासपुर में ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं।

पंचायत चुनावों को 30 जनवरी तक का समय

प्रदेश में पंचायतीराज संस्थाओं के चुनावों को लेकर ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री अनिरूद्ध सिंह ने कहा कि प्रदेश में अभी आपदा का समय है, कई जिलों में रास्ते बंद होने की रिपोर्टस जिला प्रशासन की ओर से दी जा रही है। इसके बावजूद अभी तीस जनवरी तक का समय है, पंचायत चुनाव समय पर करवा लिए जाएंगे।