बरामदगी के बाद बुधवार को रिजर्व पुलिस लाइन्स स्थित रविन्द्रालय में एसपी ट्रैफिक मो अकमल खान ने सभी मोबाइल फोन उनके असली मालिकों को सौंपे। मोबाइल पाकर लोगों के चेहरे पर खुशी झलक रही थी और उन्होंने बरेली पुलिस के प्रयासों की सराहना की।
थानों की योगदान सूची में सर्विलांस सेल ने 22, सुभाष नगर 20, बारादरी 20, प्रेम नगर 18, इज्जतनगर 18, भमोरा 15, कैंट 14, फरीदपुर 14, बहेड़ी 13, किला 12 और अन्य थानों ने भी मोबाइल फोन बरामद किए।
अभियान में उत्कृष्ट भूमिका निभाने वाले पुलिसकर्मियों को भी सम्मानित किया गया। एसएसपी अनुराग आर्य ने फरीदपुर के कांस्टेबल अनुराग को 600 रुपये, नवाबगंज के कांस्टेबल प्रतीम को 500 रुपये, इज्जतनगर के कांस्टेबल मुकेश चौहान और भुता थाने के कांस्टेबल अराफात को 400-400 रुपये प्रोत्साहन राशि के साथ प्रशस्ति पत्र प्रदान किए।
एसएसपी ने कहा कि इस तरह का सम्मान पुलिसकर्मियों के मनोबल को बढ़ाता है और उन्हें भविष्य में भी जनसेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा। वर्ष 2025 में अब तक बरेली पुलिस ने कुल 2376 मोबाइल फोन बरामद कर 5.11 करोड़ रुपये से अधिक के मूल्य का माल मालिकों को लौटाया है।