यामी गौतम ने पति आदित्य धर की फिल्म रिलीज पर लिखा दिल छू लेने वाला पोस्ट

यामी ने एक्स पर लिखा कि ‘आज उनके लिए बेहद भावुक दिन है, क्योंकि जिन कुछ मेहनती और अनमोल लोगों को वह अपना परिवार कहती हैं, उन्होंने इस फिल्म के लिए अपना दिल, समर्पण, पसीना और आंसू तक बहाए हैं। यामी ने आदित्य की लगन और जुनून की तारीफ करते हुए कहा कि ‘धुरंधर’ 2025 का विदाई तोहफा नहीं, बल्कि दुनियाभर के दर्शकों के लिए 2026 का शानदार स्वागत है।’

जहां तक फिल्म की बात है, ‘धुरंधर’ में रणवीर सिंह के साथ संजय दत्त, आर माधवन, अक्षय खन्ना और अर्जुन रामपाल अहम भूमिकाओं में दिखाई देते हैं। फिल्म की लीड एक्ट्रेस 20 साल की सारा अर्जुन हैं, जो पहली बार रणवीर के साथ स्क्रीन शेयर कर रही हैं। खास बात यह है कि 40 वर्षीय रणवीर को अपने से आधी उम्र की अभिनेत्री के साथ रोमांस करते देखना दर्शकों के लिए भी दिलचस्प अनुभव साबित हो रहा है।