ऑटो–पिकअप की जोरदार टक्कर, एक महिला की मौत

इसी दौरान कोलाकुसमा के समीप पिकअप वैन और ऑटो में जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो पलट गया और जिस तरफ प्रमिला देवी बैठी थीं, उसी तरफ ऑटो का वजन हो गया। इससे उनके चेहरे और सिर पर गंभीर चोटें आईं। ऑटो में लगभग 5 से 6 लोग सवार थे, जिनमें अधिकांश को हल्की चोटें आईं, लेकिन प्रमिला देवी की स्थिति बेहद गंभीर हो गई।

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। प्रमिला देवी को आनन-फानन में एसएनएमएमसीएच धनबाद लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतका के दामाद अरुण कुमार ने बताया कि उनकी सास-ससुर अपने पोते के साथ दो दिन पहले धनबाद आए थे और वे वापस घर लौटने वाले थे।

इधर महिला के घर नवादा में सूचना मिलते ही मृतका के परिवार के सदस्य धनबाद के लिए रवाना हो चुके हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी है।