रायगढ़ में 7 दिसम्बर 30 वां यादव शौर्य नृत्य मड़ई महोत्सव का आयोजन

उन्होंने बताया कि समिति द्वारा 7 स्तर के पुरस्कार दिए जाएंगे , जिसमें प्रथम पुरस्कार 15000 एवं शील्ड , द्वितीय पुरस्कार 12000 एवं शील्ड , तृतीय पुरस्कार 7000 एवं शील्ड , चतुर्थ पुरस्कार 5000 एवं शील्ड , पंचम पुरस्कार 3000 एवं शील्ड , षष्टम 2000 एवं शील्ड , सप्तम पुरस्कार 1100 रुपये एवं शील्ड इसके अलावा प्रत्येक मंडली को 1000 रुपये का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

7 दिसंबर को मड़ई महोत्सव रामलीला मैदान में संध्या 6 बजे से प्रारम्भ होगा । गणेश यादव ने इस अवसर पर कहा कि, प्रदेश सरकार द्वारा मड़ई महोत्सव के आयोजन को कोई अनुदान नहीं दिया जाता है । जिसके कारण यह सांस्कृतिक परंपरा लगभग विलुप्त होने के कगार पर खड़ी है । और समाज द्वारा जन सहयोग से इस मड़ई महोत्सव की परंपरा को जीवंत रखने का प्रयास किया जा रहा है।