वीरेंद्र सचदेवा ने एक्स पर पोस्ट में लिखा कि ओमान द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान से अलंकृत किया जाना केवल एक व्यक्ति का नहीं बल्कि 140 करोड़ देशवासियों के सम्मान का प्रतीक है। यह भारत की निरंतर बढ़ती वैश्विक गरिमा, सशक्त नेतृत्व क्षमता और कूटनीतिक विश्वसनीयता की गौरवपूर्ण स्वीकृति है।
वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि यह क्षण उस युगांतकारी नेतृत्व का प्रतीक है, जिसने भारत की आवाज को विश्व मंच पर दृढ़ता, सम्मान और प्रभाव के साथ स्थापित किया है। आज भारत विश्व की प्रशंसा और विश्वास का केंद्र बन चुका है।
उल्लेखनीय है कि ओमान से पहले पिछले महीने ही डोमिनिका ने भी प्रधानमंत्री मोदी को अपने सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया था। डोमिनिका ने मोदी को कोविड काल में किए गए उनके कार्यों के लिए अपने सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित करने का फैसला किया था।