उन्होंने बताया कि यह रोजगार मेला क्षेत्रीय कार्यालय परिसर में 22 दिसम्बर को सुबह दस बजे से लगेगा। इस मेले में लुधियाना शहर की निजी क्षेत्र की नामी कम्पनी वर्धमान यार्न एण्ड थ्रीड्स लिमिटेड लुधियाना सौ पदों के लिए चयन करेगी।रोजगार मेले में हाईस्कूल, इण्टर, स्नातक, आईटीआई उत्तीर्ण युवक एवं युवतियां आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आयु सीमा 18 से 30 वर्ष के अभ्यर्थी रोजगार संगम पोर्टल rojgaarsangam.gov.up.in पर अपना पंजीयन करके अपने समस्त शैक्षिकण प्रमाणपत्र अंक-पत्र एवं जाति प्रमाण-पत्र की छायाप्रति के साथ प्रतिभाग कर सकते हैं।
अभ्यर्थी रिक्तियों से सम्बन्धित विस्तृत विवरण रोजगार संगम पोर्टल पर प्राप्त कर सकते हैं। इस मेले में प्रतिभाग हेतु यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।