हिस
Low
HREG 214
JH-MLA-MET-THE-CM
विधायक ने मुख्यमंत्री को दी क्रिसमस की शुभकामनाएं
खूंटी, 20 दिसंबर । तोरपा के विधायक सुदीप गुड़िया ने शनिवार को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर विधायक गुड़िया ने मुख्यमंत्री को क्रिसमस पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच सौहार्दपूर्ण वातावरण में राज्य के समग्र विकास, सामाजिक सद्भाव और जनकल्याण से जुड़े विषयों पर भी चर्चा हुई।
विधायक सुदीप गुड़िया ने कहा कि क्रिसमस प्रेम, भाईचारे और सेवा का संदेश देने वाला पर्व है। उन्होंने प्रभु यीशु मसीह से प्रार्थना करते हुए कहा कि वे सभी लोगों को स्वस्थ, सुखी और समृद्ध जीवन प्रदान करें।
साथ ही उन्होंने कामना की कि झारखंड राज्य निरंतर विकास और प्रगति के पथ पर आगे बढ़ता रहे तथा समाज के सभी वर्गों को समान अवसर और लाभ मिले।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी विधायक गुड़िया को क्रिसमस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राज्य सरकार सभी समुदायों के साथ मिलकर झारखंड को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने आपसी भाईचारे, शांति और एकता को बनाए रखने का संदेश दिया।