अंतर महाविद्यालयी बास्केटबॉल प्रतियोगिता में टीडी कॉलेज बना चैम्पियन

मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज उपविजेता और पीजी कॉलेज गाजीपुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। उद्घाटन अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर राम आसरे सिंह ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया। अपने उदबोधन में कहा कि खिलाड़ियों को खेल में विजेता या उपविजेता महत्वपूर्ण नहीं है। खेल भावना व खेल में सहभागिता महत्वपूर्ण होती हैं, जिसमें सभी को उत्साह पूर्वक प्रतिभागिता करनी चाहिए।