कांटे की टक्कर में अभयराज सिंह बने बार अध्यक्ष, 72 वोटों से मारी बाज़ी

सचिव पद पर अधिवक्ता जंग बहादुर सिंह ने 880 मत हासिल कर जीत दर्ज की। उनके प्रतिद्वंद्वी अधिवक्ता गणेश दत्त तिवारी को 672, विमलचंद यादव को 203 तथा अवधेश कुमार द्विवेदी को 157 मत प्राप्त हुए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अजय कुमार श्रीवास्तव ने 1273 मत पाकर रिकॉर्ड 429 मतों के अंतर से जीत दर्ज की, जबकि सुनील कुमार जायसवाल को 644 मत मिले।

उप सचिव (प्रशासन) पद पर दिलीप कुमार पांडेय 981 मतों के साथ विजयी रहे, वहीं सुरेश कुमार को 911 मत प्राप्त हुए। उप सचिव (प्रकाशन) पद पर नीरज कुमार तिवारी ने 1041 मत पाकर अमरेश सोनकर (858 मत) को 183 मतों से हराया। लेखा निरीक्षक पद पर इरशाद अहमद 837 मतों के साथ विजेता बने।

चुनाव परिणाम की घोषणा एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन रमेशचंद्र श्रीवास्तव ने की। मतदान सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

इसके अलावा कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अधिवक्ता नीरज चौबे, कोषाध्यक्ष पद पर कौशल कुमार त्रिपाठी तथा कार्यकारिणी सदस्य पदों पर सतीश कुमार सिंह, श्याम बहारी तिवारी, शिवाकांत दुबे, अजय कुमार दुबे, अवधेश कुमार मिश्र, शिव नरेश सिंह, सुरेश कुमार दुबे, मनोज केशरी और अवधेश कुमार द्विवेदी निर्विरोध निर्वाचित हुए।