मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महान स्वतंत्रता सेनानी ठाकुर रोशन सिंह की जयंती पर किया नमन

भाेपाल, 22 जनवरी । काकोरी एक्शन केस में अपने प्राणों की आहुति देने वाले महान स्वतंत्रता सेनानी, माँ भारती के अमर सपूत, अभिजात राष्ट्रभक्त ठाकुर रोशन सिंह की आज गुरुवार काे जयंती है। इस अवसर पर पूरा देश उन्हें याद कर रहा है। ठाकुर रोशन सिंह की जयंती पर मुख्यमंत्री डॉ. माेहन यादव ने भी उन्हें नमन किया है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने साेशल मीडिया एक्स पर पाेस्ट करते हुए लिखा- महान स्वतंत्रता सेनानी, वीर क्रांतिकारी ठाकुर रोशन सिंह जी की जयंती पर सादर नमन करता हूं। मातृभूमि की सेवा में आपने सर्वस्व न्योछावर कर युवाओं को देश की आजादी के लिए संघर्ष करने की प्रेरणा दी। आपका बलिदान सदैव वंदनीय रहेगा।