अनूपपुर: प्रभारी मंत्री दिलीप अहिरवार का तीन दिवसीय कार्यक्रम, अमरकंटक नर्मदा महोत्सव में होगे शामिल

अनूपपुर, 22 जनवरी । मध्य प्रदेश के वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री एवं अनूपपुर जिले के प्रभारी मंत्री दिलीप अहिरवार तीन दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम में अमरकंटक नर्मदा महोत्सव 2026’ के विभिन्नर कार्यक्रम में शामिल होगे, 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस में ध्वज फहराएंगे तथा समारोह में सम्मिलित होंगे।

प्रभारी मंत्री दिलीप अहिरवार 23 जनवरी की रात्रि 8 बजे अनूपपुर पहुंचेंगे। 24 जनवरी को दोपहर 12 बजे गुरू द्रोणाचार्य स्टेडियम कोतमा में आयोजित मंत्री प्रीमियर लीग (क्रिकेट टूर्नामेंट) में सम्मिलित होंगे। अमरकंटक में शाम 7 बजे मां नर्मदा जी की महाआरती में सम्मिलित होंगे तथा रात्रि 8 बजे सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। 25 जनवरी को प्रातः 10 बजे मां नर्मदा का पूजा-अर्चन, प्रातः 11 बजे मां नर्मदा प्रांगण में मां नर्मदा जन्मोत्सव कार्यक्रम, दोपहर 12 बजे कन्या पूजन एवं भण्डारा कार्यक्रम, शाम 6.45 बजे नर्मदा प्रांगण में महाआरती, शाम 7.15 बजे रामघाट में महाआरती, रात्रि 8 बजे सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।

26 जनवरी को प्रातः 8ः58 बजे गणतंत्र दिवस समारोह स्थल शासकीय उत्कृष्ट उ.मा.वि. अनूपपुर पहुंचेंगे। प्रातः 9 बजे गणतंत्र दिवस समारोह कार्यक्रम, दोपहर 12.30 बजे मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। तत्पश्चात् दोपहर 1.30 बजे नगर परिषद बरगवां से भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।