मेला रामनगरिया के राष्ट्रीय कवि सम्मेलन में भारतीय मिश्रा के उपन्यास का विमोचन

राष्ट्रीय ख्यातिलब्ध वरिष्ठ साहित्यकार शिवओम अम्बर ने किया।

उपन्यास विमोचन के दौरान जिले के एडीएम, राष्ट्रीय स्तर के कवि व साहित्यकार प्रताप फौजदार, शम्भू शिखर, डा.कीर्तिकाले दिल्ली, गजेन्द्र प्रियांशु बारावंकी, गौरव चौहान इटावा, अभय प्रताप सिंह लखनऊ, बृजकिशोर सिंह किशोर, भूपेन्द्र प्रताप सिंह, महेश पाल सिंह उपस्थित रहे। इससे पूर्व भारती मिश्रा की माँईं, डाह, दमन, थपेड़े, मरीचिका, श्राप, गर्विता सहित 13 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं।

जनपद के साहित्यकारों ने भारती मिश्रा को इस अवसर पर शुभकामनाऍं प्रेषित की हैं। इस अवसर पर गीतकार उत्कर्ष अग्निहोत्री, वैभव सोमवंशी, प्रियांशु पाण्डेय, राममोहन शुक्ला, विशाल आदि समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।