दुर्व्यवहार के विरोध में कांग्रेस ने की प्रार्थना

उत्तरकाशी, 25 जनवरी । शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के साथ कथित दुर्व्यवहार के विरोध में जिला कांग्रेस ने रविवार को हनुमान मंदिर परिसर में उत्तर प्रदेश सरकार की सद्बुद्धि के लिए प्रार्थना की।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप रावत के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने घटना की निंदा करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार से सार्वजनिक रूप से क्षमा याचना करने और संत समाज की मर्यादा बनाए रखने की मांग की।

कार्यक्रम में पूर्व ब्लॉक प्रमुख कनकपाल सिंह परमार, महावीर रावत, कविता जोगेला (पूर्व सभासद), मधु रावत, जितम सिंह रावत (पूर्व प्रधान), सूरज राणा, सूर्यबल नौटियाल, भगवान चंद, सुधीश नौटियाल (प्रदेश महामंत्री, युवा कांग्रेस), रमन कटैथ, विवेक मिनान सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।