टाटा मोटर्स में गणतंत्र दिवस पर फहराया गया तिरंगा

पूर्वी सिंहभूम, 26 जनवरी । टाटा मोटर्स प्लांट में गणतंत्र दिवस के अवसर पर सोमवार को तिरंगा फहराया गया।

इस अवसर पर भव्य परेड, रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और तकनीकी प्रदर्शनों के जरिए कार्यक्रम ने एकता, कौशल का प्रदर्शन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत प्लांट हेड सुनील तिवारी ने तरंगा फहराकर किया। इसके बाद आयोजित मार्च पास्ट में कुल 23 प्लाटूनों ने भाग लिया, जिनमें 17 स्कूलों की टुकड़ियां, चार सुरक्षा प्लाटून, एक एनसीसी यूनिट और एक युवती दल शामिल था। सभी दलों ने सटीक कदमताल, अनुशासन और समर्पण का प्रभावशाली प्रदर्शन किया, जिसे दर्शकों ने तालियों के साथ सराहा।