आरबीएसके टीम बच्चों में कुष्ठ रोग की पहचान करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सकती : डाॅ. प्रवीण श्रीवास्तव

मरादाबाद, 30 जनवरी । भारत सरकार के निर्देशों के क्रम में राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान एवं कुष्ठ पखवाड़ा मुरादाबाद में 31 जनवरी से 14 फरवरी तक चलाया जाएगा। इसको लेकर आयोजित कार्यशाला में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डाॅ. प्रवीण श्रीवास्तव ने कहा कि आरबीएसके टीम बच्चों में कुष्ठ रोग की पहचान करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सकती है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के सभा कक्ष में शुक्रवार को कृमि मुक्ति दिवस प्रशिक्षण के साथ राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के टीम लीडरों की एक संवेदनीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। डीआईसी मैनेजर सागीर अहमद व जिला कुष्ठ परामर्शदाता डाॅ. भास्कर अग्रवाल ने कुष्ठ रोग पर विस्तार से चर्चा की। इस अवसर पर रिजवान अहमद एवं आरबीएसई टीम के सभी चिकित्सा के एवं अन्य गणमान जन उपस्थित रहे।