सेल के सौजन्य से इंफोसिस के हाई-वैल्यू कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया।
यह ड्राइव में सात लाख रुपये से 21 लाख रुपये तक के पैकेज वाले स्पेशलिस्ट टेक्निकल
रोल्स के लिए आयोजित की गई। प्लेसमेंट ड्राइव में शामिल प्रोग्रामिंग-आधारित असेसमेंट
में 174 विद्यार्थियों ने भाग लिया, जिनमें से 34 विद्यार्थियों को तकनीकी साक्षात्कार
के लिए सूचिबद्ध किया गया। अत्याधिक तकनीकी कोडिंग-ओरिएंटेड साक्षात्कार के उपरांत
12 विद्यार्थियों को टॉप-टियर रोल्स के लिए चयनित किया गया।
विश्वविद्यालय के
कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने मंगलवार काे व्यक्तिगत रूप से सभी चयनित विद्यार्थियों से मुलाकात
की और उन्हें इस शानदार सफलता के लिए बधाई दी और उन्हें कंपनी में बेहतर प्रदर्शन करने
के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि इतने प्रतिस्पर्धी टेक्निकल रोल्स में विद्यार्थियों
का चयन विश्वविद्यालय के प्लेसमेंट कल्चर को और मजबूत करेगा और जूनियर विद्यार्थियों
को अपनी प्रोग्रामिंग और प्रॉब्लम-सॉल्विंग स्किल्स को बेहतर बनाने के लिए प्रेरित
करेगा। उन्होंने इंफोसिस की एचआर शान वत्स को सहयोग के लिए विशेष रूप से धन्यवाद दिया।
कुलसचिव डॉ. विजय कुमार ने भी गुजविप्रौवि के विद्यार्थियों को हाई-वैल्यू अवसर प्रदान
करने के लिए इंफोसिस की सराहना की।
प्लेसमेंट निदेशक
डॉ. प्रताप सिंह ने बताया कि बीटेक सीएसई-एआईएमएल की रुचि और बीटेक सीएसई के देबजीत
डे को स्पेशलिस्ट प्रोग्रामर (एसपी) (लेवल-1) के रूप में 11 लाख रुपये के वार्षिक पैकेज
के साथ चयनित किया गया है। दस विद्यार्थियों को डिजिटल स्पेशलिस्ट
इंजीनियर (डीएसई) पद के तहत 7 रुपये के पैकेज के साथ ऑफर मिले हैं। इन चयनित विद्यार्थियों में बीटेक सीएसई की अर्पिता,
पुनीत वर्मा, सीमा व वत्सल केशव, बीटेक सीएसई-एआईएमएल के निखिल जिंदल, हर्ष, मनीष,
वरुण सिंह चैहान, विनय कुमार तथा बीटेक आईटी कार्यक्रम के अमित कुमार शामिल हैं।
उन्होंने विद्यार्थियों की तैयारी और ड्राइव के सफल संचालन के लिए डीन एफईटी प्रो.
संदीप आर्य, सीएसई विभाग के अध्यक्ष प्रो. ओपी सांगवान, पीडीयूसीआईसी के निदेशक मुकेश
अरोड़ा, नेटवर्किंग सेल के प्रभारी प्रो. संजीव कुमार, अन्य संकाय सदस्यों और फेसप्रेप
के लिए आभार प्रकट किया। सहायक निदेशक डॉ.
आदित्य वीर सिंह ने बताया कि विद्यार्थियों की तैयारी में मदद करने के लिए, ट्रेनिंग
एंड प्लेसमेंट सेल ने फेसप्रेप के सहयोग से डेटा स्ट्रक्चर्स और एल्गोरिदम (डीएसए)
पर दस दिवसीय ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया। कोऑर्डिनेटर कीर्ति, राहुल,
साहिल, सीमा वर्मा, मयंक तथा ओजस्वी के नेतृत्व में 30 विद्यार्थियों की एक स्वयंसेवक
टीम ने संकाय सदस्यों के मार्गदर्शन में ड्राइव के लिए सभी व्यवस्थाओं का प्रबंधन किया।
इन स्वयंसेवकों को प्रशंसा प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।