दुष्कर्म आरोपित गिरफ्तार

प्रयागराज, 07 फ़रवरी । उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में करेली थाने की पुलिस ने शनिवार को दुष्कर्म मामले के एक आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। यह जानकारी पुलिस उपायुक्त नगर मनीष कुमार शांडिल्य ने दी।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपित करेली थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर भावा मोहल्ला निवासी राम नारायण कुशवाहा उर्फ रामजी उर्फ बड़ू है। उसके खिलाफ करेली थाने में धारा 65(2)बीएनएस व 5(एम)/6 पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।