जयपुर, 07 फ़रवरी । राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने शनिवार को अंतर्मना आचार्य प्रसन्न सागर महाराज के पास पहुंच उनका आशीर्वाद लिया। उन्होंने आचार्य प्रसन्न सागर जी की प्रेरणा से हर मास एक उपवास जैसे लोकमंगलकारी प्रकल्प को जीवन साधना बताते हुए सराहना की। उन्होंने कहा कि उपवास स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है।
बागडे ने भारत की संयम परंपरा की चर्चा करते हुए कहा कि समाज को आत्मसंयम, नागरिकों के स्वास्थ्य और अध्यात्म की भावना से जुड़ा हर मास एक उपवास महती कदम है। राज्यपाल ने आचार्य प्रसन्न सागर के जीवन को साधना, सेवा और समर्पण का अद्वितीय उदाहरण बताते हुए उनके 557 दिन के अखंड मौन और एकांतवास जैसी कठिन तपस्या को नमन किया। उन्होंने कहा कि जैन धर्म नहीं अध्यात्म साधना की महान दृष्टि है।