प्रयागराज, 08 फ़रवरी । केन्द्र सरकार का आम बजट पहली बार कर्तव्य आधारित, समावेशी और आर्थिक विकास को गति देने वाला है। यह बजट सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास की भावना के अनुरूप जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने वाला है।
यह बातें प्रयागराज के बारा विधानसभा क्षेत्र के जसरा ब्लॉक परिसर में रविवार को केन्द्रीय बजट 2026 पर आयोजित चौपाल को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के इलाहाबाद संसदीय सीट से लोकसभा के प्रत्याशी रहे एवं उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता नीरज त्रिपाठी ने कहीं।
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार का आम बजट आम जनता के हितों को प्राथमिकता देता है, युवाओं के सपनों को साकार करने वाला, किसानों के लिए संबल और सुरक्षा प्रदान करने वाला तथा महिलाओं के सशक्तिकरण को मजबूती देने वाला है। साथ ही यह बजट गरीब और मध्यम वर्ग के लिए राहत भरा, शिक्षा और स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने वाला, रोजगार सृजन की दिशा में मजबूत कदम तथा ग्रामीण व इंफ्रास्ट्रक्चर विकास की नींव को सुदृढ़ करने वाला बजट है।
चौपाल के विशिष्ट अतिथि बारा विधायक डाँ. वाचस्पति ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने यह बजट जनता के लिए वरदान के रूप में दिया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष मुद्दाविहीन है, जबकि भाजपा सरकार ने हर क्षेत्र में विकास कार्य कर जनता का विश्वास जीता है। कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री शिवराम सिंह परिहार ने किया। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने जानकारी देते हुए बताया कि चौपाल कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने बजट को जनहितकारी बताते हुए गांव गांव घर-घर पहुंचाने का संकल्प लेकर भाजपा सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया। चौपाल मंडल अध्यक्ष जसरा जगत नारायण शुक्ल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिला उपाध्यक्ष संतोष त्रिपाठी, जय सिंह पटेल, जिला मंत्री प्रकाश शुक्ल, सुभाष सिंह पटेल, राजमणि पासवान, मंडल अध्यक्ष आशीष पाल, दिनेश प्रजापति, बंदना सिंह, वीरेंद्र शुक्ल, रत्नाकर सिंह पटेल, अधिवक्ता सुभाष तिवारी, अनिल मिश्र भूपेंद्र पाठक सहित विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं आमजन भारी संख्या में उपस्थित रहे।