जेडीए के प्रवर्तन दस्ते ने तीन सड़कों को करवाया अतिक्रमण मुक्त

जयपुर, 09 फ़रवरी । जयपुर विकास प्राधिकरण के प्रवर्तन दस्ते ने सोमवार को तीन सड़कों को अतिक्रमण मुक्त करवा कर आमजन की राह को आसान बनाया ।

महानिरीक्षक पुलिस राहुल कोटोकी ने बताया कि जोन-01 में स्थित बगडिया भवन से स्टेच्यू सर्किल से पृथ्वीराज मार्ग तक दोनों तरफ रोड सीमा पर करीब 60 स्थानों पर और जोन-02 व 10 में स्थित मुख्य दिल्ली रोड , आमेर, कुण्डा चैक पोस्ट से सड़वा मोड़ तक रोड सीमा पर लगाए गए थडियां, ठेलें, बांस-तम्बू, तिरपाल, काउण्टर, टेबल कुर्सियां, होर्डिंग, साईन बोर्ड सहित अन्य अतिक्रमण हटाए गए। इसके अलावा जोन-07 में स्थित ऑफिसर्स कैम्पस विस्तार में सुविधा क्षेत्र की भूमि, रोड सीमा पर करीब 40 बाई 55 में सीमेन्ट के ब्लॉक की टीनशेडनुमा कोठरी बनाकर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया।