सोनीपत: पेंशन कटौती पर इनेलो करेगी प्रदेशव्यापी आंदोलन: अभय चौटाला

की पेंशन बंद की जा चुकी है और यह आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है।

चौटाला

सोनीपत शहर के गीतांजलि गार्डन में एक विवाह समारोह में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने

पत्रकारों से बातचीत में कहा कि भाजपा सरकार लगातार जनविरोधी निर्णय ले रही है। उनके

अनुसार किसानों के खिलाफ फैसलों से कृषि वर्ग प्रभावित हुआ, युवाओं को रोजगार के अवसरों

से वंचित होना पड़ा और दिव्यांग कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति आयु 60 वर्ष से घटाकर

58 वर्ष कर दी गई। अब सरकार ने बुढ़ापा पेंशन को आय से जोड़कर तथा अन्य शर्तें लगाकर

बुजुर्गों पर भी आघात किया है।

उन्होंने

कहा कि चौधरी देवीलाल ने बिना किसी शर्त के 100 रुपये मासिक बुढ़ापा पेंशन की शुरुआत

की थी, जो उस समय बुजुर्गों के सम्मान का प्रतीक थी। बाद में कांग्रेस सरकार ने भी

शर्तें लगाकर पेंशन में कटौती का प्रयास किया था, जिसका इनेलो ने विरोध किया था। चौटाला

ने घोषणा की कि पेंशन कटौती के विरोध में 20 फरवरी को पंचकूला में प्रदेश स्तरीय प्रदर्शन

किया जाएगा। प्रदर्शन के बाद राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा जाएगा। उन्होंने दावा किया कि

बड़ी संख्या में वे बुजुर्ग इस आंदोलन में शामिल होंगे, जिनकी पेंशन बंद की गई है। इस मौके

पर पार्टी जिलाध्यक्ष कुणाल गहलावत, पूर्व एसपी अनूप दहिया, कृष्ण मलिक, भूपेंद्र मलिक,

बलवान नंबरदार, बलजीत नैन, प्रदीप दहिया, सतपाल गोयल, बिजेंद्र शेखपुरा, भूपेंद्र राठी,

राजेश अंतील आदि मौजूद रहे।