हरिद्वार, 14 फ़रवरी । रुड़की पाईन वुड ग्लोबल हाई स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित की गई। प्रदर्शनी में छात्र एवं छात्राओं ने अपनी वैज्ञानिक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शनी में विभिन्न प्रकार के विज्ञान मॉडल, प्रयोग और नवाचारों को प्रदर्शित किया गया, जिन्होंने दर्शकों को आकर्षित किया। छात्रों ने अपनी परियोजनाओं के माध्यम से विज्ञान के विभिन्न पहलुओं को समझाने का प्रयास किया।
मुख्य अतिथि सुनील सैनी, राज्य मंत्री ने छात्र- छात्रों को संबोधित करते हुए उनके प्रयासों की प्रशंसा की। बताया कि किताब के काले अक्षर में ही कल का उजाला छिपा हुआ है। विज्ञान वि और ज्ञान अक्षर से मिलकर बना है। विज्ञान एक अनंत खोज है। विज्ञान हमें संघर्ष करने की प्रेरणा देता है। विज्ञान की शिक्षा हमें जीवन को बेहतर बनाने का तरीका सिखाती है। विज्ञान हमारी सोच को विस्तारित करता है। विज्ञान मानवता के लिए सुंदर उपहार है।
कार्यक्रम में प्रबंध निर्देशक साजिद अली, निदेशक शहरोज अली, शिक्षिका अरशी खान, डिम्पल कालरा अनम सैयद, सदफ, अक्सा खान आदि उपस्थित रहे।