वाराणसी, 16 फरवरी(हि. स.)। वाराणसी में बनारस रेलवे स्टेशन से दो सौ मीटर दूरी पर यार्ड में जाते समय शिवगंगा एक्सप्रेस ट्रेन की दो बोगी डिरेल हो गई। शिवगंगा एक्सप्रेस ट्रेन की दो बोगियों के डिरेल होने की सूचना मिलते ही यांत्रिक विभाग की टीम पहुंची और बोगियों को पटरी पर लाकर ट्रेन को यार्ड भेजवाया।
पीआरओ अशोक कुमार ने बताया कि सोमवार की सुबह छह बजे के करीब बनारस रेलवे स्टेशन पर शिवगंगा एक्सप्रेस ट्रेन पहुंची। कुछ देर के बाद यार्ड में जाते हुए ट्रेन की बोगियां बेपटरी हुई, क्योंकि ट्रेन में कोई यात्री मौजूद नहीं था। जिसके कारण कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है।