लोनिवि मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन का कार्य बहिष्कार जारी

उत्तरकाशी, 17 फ़रवरी । उत्तरकाशी लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन ने कार्य बहिष्कार जारी है है। यह कार्य बहिष्कार पारस्परिक स्थानांतरण को प्रमुख अभियंता स्तर से कराने की मांग को लेकर किया जा रहा है। मंगलवार को नौवें दिन भी यह कार्य बहिष्कार जारी रहा।

उन्होंने कहा कि जब तक पारस्परिक स्थानांतरण और पदोन्नति की मांगें पूरी नहीं होती वे काम पर नहीं लौटेंगे। वहीं कर्मियों के कार्य बहिष्कार से कार्यालयी और विकास कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। उत्तरांचल लोक निर्माण विभाग मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन के आवाहन पर पारस्परिक स्थानान्तरण के संबंध में खण्डीय मिनिस्टीरियल एसोसिएशन, प्रान्तीय खण्ड, लो०नि०वि०, उत्तरकाशी द्वारा खण्डीय कार्यालय में मंगलवार को भी कार्य बहिष्कार कर रखा है। प्रांतीय व क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कार्य बहिष्कार में शामिल होकर खण्डीय मिनिस्टीरियल कार्यकारिणी का मनोबल बढ़ाया है। कार्य बहिष्कार में शामिल कार्मिकों ने अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और जल्द से जल्द उनकी मांगों को पूरा करने की मांग की। कार्य बहिष्कार कार पर बैठे कर्मचारियों की तीन सूत्री मांगों को लेकर धरना पर बैठे हैं।

इस में मुख्य रूप से पारस्परिक स्थानांतरण,पदोन्नति में हो रही विलंम , एवं तहसील स्तर पर स्थानांतरित आदि शामिल हैं धरने पर दिनेश बिष्ट , पुष्पा देवी, चन्दन सिंह राणा, अरविंद रमोला, मुकेश, विनित कुकरेती, सूरज बरमौला, अनिल भट्ट, विद्या, एवं समर्थन देने आये चतुर्थ श्रेणी संगठन के अध्यक्ष सोबन सिंह भंडारी आदि बैठे।