हांसी : माइग्रेशन की मांग पर नर्सिंग छात्राओं का धरना जारी

दें कि विधायक विनोद भयाना के आवास के बाहर पिछले शुक्रवार से धरना जारी है।

खराब मौसम व बरसात के चलते विधायक आवास के बाहर

धरने पर बैठी छात्राएं रात को अपना धरनास्थल बदल विधायक कार्यालय में अंदर चली गई।

विधायक विनोद भयाना ने स्वयं छात्राओं को खराब मौसम को देखते हुए अपने कार्यालय को

छात्राओं के लिए खोल दिया तथा अन्य छात्राओं से गद्दे या रजाई के बारे में पूछा। हालांकि

खराब मौसम के दौरान विधायक आवास की चौकसी के लिए बाहर पुलिस तैनात रहा।

नर्सिंग कॉलेज के बाहर धरने पर बैठी छात्राओं

को विधायक विनोद भयाना ने छात्राओं को आश्वासन देकर धरना समाप्त करवाया था कि मुख्यमंत्री

से उनके माइग्रेशन की मंजूरी मिल चुकी है और जल्द ही कॉलेज अलॉटमेंट भी जारी कर दिए

जाएंगे।

छात्राओं के साथ

धरने पर बैठे किसान नेता सुरेश कोथ ने बताया कि विधायक विनोद भयाना ने दो दिन पहले

स्वयं धरना स्थल पर आकर 171 में से 166 छात्राओं की माइग्रेशन प्रक्रिया पूरी होने

का भरोसा दिया था लेकिन अभी तक उन छात्राओं का माइग्रेशन सर्टिफिकेट व कालेज अलाटमेंट

लेटर उपलब्ध नहीं करवाएं गये हैं।

छात्राओं का कहना है कि उन्हें पहले भी कई बार

मौखिक आश्वासन दिए गए हैं, लेकिन अब वे केवल लिखित और आधिकारिक पुष्टि चाहती हैं। उनका

कहना है कि जब तक कॉलेज अलॉटमेंट की मेल नहीं आती, तब तक धरना स्थल से नहीं हटेंगी।