जनगणना कार्य के लिए नगरीय निकाय के चार्ज अधिकारियों का प्रशिक्षण शुरू

मंदसौर, 19 फ़रवरी । मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में भारत की जनगणना 2027 के सफल संचालन एवं पर्यवेक्षण केे लिए जििला स्तरीय प्रशिक्षण का गुरूवार तीसरा दिवस है। तीसरे दिवस में नगरीय चार्ज अधिकारियों को कलेक्टर कार्यालय सभागार में प्रशिक्षण प्रदान किया गया। जिसमें नगर पालिका, नगर परिषद के मुख्य नगर पालिका अधिकारी, एक जनगणना लिपिक को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। जनगणना के नोडल अधिकारी अभिषेक सिंह ठाकुर एवं अशोक चौबे द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि आगामी जनगणना के प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य 1 मई 2026 से 30 मई 2026 की अवधि में किया जाएगा। जनगणना 2027 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए नगरीय एवं ग्रामीण स्तर पर चार्ज अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। इन्हें जिला स्तर पर प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। आगामी 20 फरवरी 2026 को भी प्रात: 10:30 बजे से सायं 5 बजे तक कलेक्टर कार्यालय सभागार में नगरीय निकाय के जनगणना अधिकारियों को प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

जनगणना कार्य निदेशालय के माध्यम से जनगणना 2027 के प्रथम चरण में मकान सूचीकरण का कार्य होना है। प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि जनगणना कार्य के पहले चरण में मकान सूचीकरण का कार्य किया जाएगा। जनगणना कार्य के पहले चरण में होने वाले मकान सूचीकरण कार्य के दौरान किन भवनों का सूचीकरण किया जाना है, इसको लेकर जानकारी दी। इस दौरान बताया गया कि सुपरवाइजर और प्रगणक मकान सूचीकरण का कार्य सावधानी पूर्वक करेंगे। इस बार जनगणना आंकडों के संग्रह में डिजिटल तकनीक का उपयोग किया जा रहा है। जिससे त्वरित रूप से डिजिटाइज्ड आंकडें उपलब्ध हो पाएंगे और समय सीमा में आंकडों का प्रकाशन किया जा सकेगा। जनगणना 2027 में आंकड़ों का संग्रह मोबाईल ऐप के माध्यम से किया जाएगा। इस ऐप की सहायता से प्रत्येक गणना ब्लाक की निर्धारित सीमा को जीपीएस की सहायता से केप्चर किया जाएगा।

निवासियों को अपना जनगणना डेटा स्वयं आनलाईन भरने की सुविधा

प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि जनगणना के लिए निवासियों को अपना जनगणना डेटा स्वयं आनलाईन भरने की सुविधा प्रदान करने के लिए एक स्व- गणना वेब पोर्टल विकसित किया है। इससे डेटा की सटिकता से सुधार होगा, प्रगणकों का कार्य प्रभार कम होगा और डिजिटल डेटा संग्रह प्रक्रिया सुव्यवस्थित होगी।