डायन प्रथा मामले में महिला गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस

को शुक्रवार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

यह मामला कुमारडुंगी थाना से जुड़ा हुआ है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मामला डायन प्रथा से संबंधित है। इस संबंध में सुखमारो उर्फ सुखमारी हेस्सा (24) को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में प्रस्तुत करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है और अनुसंधान जारी है।

गिरफ्तारी की इस कार्रवाई में कुमारडुंगी थाना प्रभारी मिलन करमाली के नेतृत्व में सोमाय टुडू, महिला हवलदार शकुन्तला बेहेरा, रिता तापेए और थाना के सशस्त्र बल के अन्‍य जवान शामिल थे।