वरिष्ठ पत्रकार राम प्रताप मिश्र ‘साकेती’ का निधन, मुख्यमंत्री ने कहा- पत्रकारिता जगत को अपूरणीय क्षति

देहरादून, 22 फ़रवरी । वरिष्ठ पत्रकार राम प्रताप मिश्र ‘साकेती’ का रविवार को निधन हो गया। वे अपने पीछे एक पुत्र और तीन पुत्रियां छोड़ गए हैं। ‘साकेती’ का पत्रकारिता के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। वे अपने निष्पक्ष, सजग और जनसरोकारी लेखन के लिए सदैव स्मरण किए जाएंगे। उनके निधन से पत्रकारिता जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनके निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राम प्रताप मिश्र ‘साकेती’ का पत्रकारिता के क्षेत्र में अमूल्य योगदान रहा है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की। महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने भी शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को संबल देने की कामना की।