फर्रुखाबाद, 24 फरवरी । उत्तर प्रदेश में जनपद फर्रुखाबाद के मोहम्मदाबाद विकासखंड के क्षेत्र पंचायत प्रमुख अमित दुबे उर्फ बब्बन के जेल में बंद हाेने के कारण जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने उनकी जगह पर एसडीएम सदर रजनी कांत को प्रशासक नियुक्त कर किया। इससे ब्लाक प्रमुख से जुड़े कामकाज आसानी से हाे सकेंगे।