अनूपपुर: जिला पंचायत सीईओ ने लिया विभिन्न स्वास्थ्य केन्द्रों का जायजा

अनूपपुर, 26 फ़रवरी । मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले की जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी अर्चना कुमारी ने गुरूवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फुनगा, आयुष्मान आरोग्य मंदिर बदरा,प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चौड़ी- पौड़ी,मलगा सहित विभिन्न ग्रामीण विकास कार्यों का निरीक्षण कर जायजा लिया, साथ ही पुरातात्विक महत्व के धरोहर शिव लहरा की गुफाओं का अवलोकन किया।

उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र फुनगा, आयुष्मान आरोग्य मंदिर बदरा,प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चौड़ी- पौड़ी,मलगा में मरीज के उपचार के लिए की गई व्यवस्थाओं पैथोलॉजी,दवा वितरण,सुरक्षित मातृत्व प्रसव के लिए निर्धारित पैरामीटर अनुसार व्यवस्थाओं के संबंध में सघन निरीक्षण कर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया। फुनगा में बायो मेडिकल बेस्ट के डिस्पोजल, आयुष्मान आरोग्य मंदिर बदरा को लघु प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन में स्थानांतरित करने, तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मलगा में नल जल कनेक्शन के माध्यम से व्यवस्थित पेयजल सप्लाई तथा इनवर्टर इंस्टॉलेशन आदि के निर्देश दिए गए। भर्ती मरीजों की सुविधाओं पेयजल, शौचालय तथा साफ सफाई आदि कार्य का अवलोकन करते हुए बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

एक बगिया मां के नाम तथा खेत तालाब कार्यों का किया निरीक्षण

जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत अनूपपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत धम्मा, बदरा,चौडी- पौडी,मलगा के विभिन्न ग्रामीण विकास कार्यों का निरीक्षण कर जायजा लिया गया। इस दौरान ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के कार्यपालन यंत्री अमर साय राम जनपद सीईओ, जिला पंचायत के परियोजना अधिकारी मनरेगा रावेन्द्र पटेल, सहायक यंत्री रमेश पाण्डेय,उप यंत्री, हितग्राही एवं संबंधित ग्राम पंचायत के सरपंच उपस्थित रहे।

जिला पंचायत सीईओ ने ग्राम पंचायत धम्मा में मनरेगा अंतर्गत एक बगिया मां के नाम हितग्राही उषा सिंह एवं हितग्राही हेमवती तथा खेत तालाब के हितग्राही लाल सिंह के कार्यों का अवलोकन किया। उन्होंने एक बगिया मां के नाम हितग्राही यो को पौधों की अच्छी तरह से देखभाल करने तथा समय पर खाद,पानी के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने कहा कि एक बगिया मां के नाम योजना के माध्यम से तैयार फलदार वृक्ष के फलन से अतिरिक्त आय के स्रोत का सृजन होगा।

उन्होंने खेत तालाब हितग्राहियो को निर्धारित प्रस्ताव के अनुरूप तालाब का गहरीकरण कराने के निर्देश दिए। ग्राम टांकी एवं चौड़ी में बनाए जा रहे बहुउद्देशी भवन ग्रामीण यंत्र की सेवा द्वारा प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत बनाए जा रहे बहुउद्देशी भवन का निरीक्षण कर जायजा लिया। उन्होंने निर्माण कार्यों के संबंध में अधिकारियों से जानकारी ले भवन निर्माण में गुणवत्ता युक्त सामग्री का उपयोग करने तथा भवन में पेयजल एवं विद्युतीकरण का कार्य भी समय पर करने के निर्देश दिए। इस दौरान ग्रामीण जनो से बहुउद्देशीय भवन के उपयोग तथा रखरखाव के लिए आवश्यक सहयोग प्रदान करने तथा इसका बेहतर उपयोग करने के संबंध में अपील की।

पुरातत्व धरोहर शिवलहरा की गुफाओं का किया अवलोकन

जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी अर्चना कुमारी ने जनपद पंचायत अनूपपुर क्षेत्र अंतर्गत वृंदावन ग्राम दारसागर स्थित पुरातात्विक महत्व के धरोहर शिव लहरा की गुफाओं का अवलोकन किया गया। इस दौरान अधिकारियों से शिवलहरा धरोहर के संबंध में जानकारी ली तथा अतिरिक्त विद्युतीकरण,फेंसिंग के संबंध में प्रस्ताव प्रेषित करने तथा परिसर क्षेत्र की साफ- सफाई के निर्देश दिए।