कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गाँव प्रेम नगर में पति ने पत्नी को मौत के घाट उतार दिया।
प्रेम नगर निवासी शिवानी (25) का पति विजय कोरी से विवाद हो गया। विवाद के चलते पति विजय कोरी ने टकोरे से पत्नी शिवानी के सिर पर प्रहार कर दिया। इससे वह लहू लुहान होकर वही गिर पडी । घटना के बाद विजय कोरी मौके से भाग गया । विजय कोरी के बडे भाई विकास कोरी बेहोशी की हालत में शिवानी को कायमगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लेकर आए । जहां ड्युटी पर तैनात चिकित्सक डा. जितेन्द्र बहादुर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गम्भीर होने पर शिवानी को फर्रुखावाद लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। लोहिया अस्पताल मे डा. प्रदीप राजपूत ने शिवानी को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर पाते ही परिजनो में कोहराम मच गया । शिवानी की एक वर्ष की बेटी काव्या है । पुलिस ने पति को हिरासत मे लेकर टकोरा बरामद कर लिया है।
सीओ राजेश द्विवेदी ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।