संयुक्त किसान मोर्चा ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन

सुलतानपुर, 10 मार्च । उत्तर प्रदेश के जिला सुल्तानपुर में संयुक्त किसान मोर्चा ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का प्रतीकात्मक पुतला दहन किया। संयुक्त किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष शारदा प्रसाद पांडेय ने बताया कि यह कार्यक्रम राष्ट्रीय आह्वान पर आयोजित किया गया था।