हांसी : विधवा से 10 हजार रुपयों से भरा पर्स छीनकर भागा युवक

कर आरोपी युवक की तलाश आरंभ कर दी है। घटना वीरवार दोपहर की बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार

आर्य नगर निवासी 65 वर्षीय मूर्ति देवी बैंक से अपनी विधवा पेंशन के रुपए निकालकर घर

लौट रही थीं। उन्होंने घर के लिए राशन का सामान भी खरीदा हुआ था। जैसे ही वह भाटिया

कुटिया के पास पहुंची तो पीछे से आए एक युवक ने उसके हाथ से पर्स झपट लिया।

युवक द्वारा झपटा

मारकर पर्स छीन लिए जाने पर बुजुर्ग महिला ने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के लोग घरों

से बाहर निकल आए और युवक का पीछा करने की कोशिश की, लेकिन आरोपी कालोनी की गलियों से

होते हुए खेतों की तरफ फरार हो गया। जब तक लोग कुछ समझ पाते, वह उनकी नजरों से ओझल

हो चुका था।

घटना की सूचना मिलते

ही शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार पूरी वारदात

आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि महिला

अपने घर की ओर जा रही थी और इसी दौरान पीछे से आए युवक ने उनका पर्स छीन लिया, जिससे

उनका सामान भी सड़क पर बिखर गया।

रिहायशी कॉलोनी

में दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद स्थानीय लोगों में रोष और गुस्से का माहौल है।

कॉलोनी निवासी युद्धवीर ने बताया कि इस तरह गली में दिनदहाड़े बुजुर्ग महिला से पर्स

छीनकर भागना बेहद निंदनीय है और इससे लोगों में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है।

पीड़ित महिला मूर्ति

देवी ने बताया कि उनके पति का देहांत हो चुका है और वह अपनी बेटी के बच्चों की भी देखभाल

कर रही हैं। घर का खर्च चलाने के लिए वह बैंक से करीब 10 हजार रुपए निकालकर लाई थीं।

युवक के पर्स छीनकर भाग जाने से वह काफी घबरा गई हैं और उनकी आंखों से आंसू रुक नहीं

रहे। महिला ने बताया कि अब उन्हें घर का राशन लेने के लिए लोगों से पैसे उधार मांगने

पड़ेंगे। उधर, पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने का प्रयास शुरू

कर दिया है और जल्द ही उसे गिरफ्तार करने का दावा किया है।