दुष्कर्म का आरोपित मुठभेड़ में गिरफ्तार,सिपाही घायल

फर्रुखाबाद, 28 मार्च । थाना कमालगंज पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपित को शुक्रवार देर रात मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। सिपाही घायल हो गया। पुलिस घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया है।

अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) अरुण कुमार सिंह ने बताया कि दुष्कर्म के आरोपित अशोक राजपूत अनंतराम को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में अशोक को गोली लगी है। इस दौरान सिपाही लोकेंद्र सिंह घायल हो गया। अशोक को सीएचसी कमालगंज ले जाया गया वहां से उसे लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। मुठभेड़ के दौरान अशोक के पास फायरिंग में इस्तेमाल किए जाने वाला 315 बोर का तमंचा कारतूस व दो खोखे बरामद हुए हैं।

एसपी ने बताया कि बीते दिनों थाना कमालगंज के ग्राम मोहनपुर दीनारपुर में गांव वालों ने भागवत कथा का आयोजन किया था। 8 साल की बालिका भागवत स्थल पर गई थी। इस दौरान गांव का युवक अशोक राजपूत बालिका को बहलाकर अपने खेत की मड़ैया में ले जाकर दुष्कर्म किया और उसे किसी को जानकारी न देने के लिए धमकाया। घर जाकर बालिका ने परिजनों को घटना के बारे में बताया। परिजन बालिका को लेकर शाम करीब 4 बजे कमालगंज सीएचसी पहुंचे। महिला डाक्टर न होने के कारण डॉक्टर मानसिंह वर्मा ने बालिका को लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया था। कमालगंज पुलिस ने ततपरता दिखाते हुए दुष्कर्मी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आगे की कार्रवाई की जा रही है।————-