बच्चों व अभिभावकों को शैक्षिक गतिविधियों की दी जानकारी

हल्द्वानी स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) जूनियर्स में रविवार को ‘एडु फेस्ट’ का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में नए अभिभावकों और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य नए शैक्षणिक सत्र से पूर्व बच्चों और अभिभावकों को विद्यालय के वातावरण से परिचित कराना था।

इस अवसर पर बच्चों ने विभिन्न शैक्षिक एवं मनोरंजक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी की। उन्होंने अपनी नई कक्षा शिक्षिकाओं से मुलाकात की, खेल गतिविधियों का आनंद लिया और टैटू आर्ट जैसी रचनात्मक गतिविधियों में भी हिस्सा लिया। साथ ही एजु स्पोर्ट्स, संगीत एवं नृत्य प्रस्तुतियों का भी आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में विद्यालय के शैक्षिक साझेदार वीआर, ट्विन विन, ट्राई फाई और फ्रेंचैट की सहभागिता रही, जिन्होंने बच्चों के लिए ज्ञानवर्धक गतिविधियां प्रस्तुत कीं।

इस दौरान प्रो वाइस चेयरमैन विवेक अग्रवाल, निदेशक श्रेयल अग्रवाल, प्रधानाचार्या रंजना शाही, हेड मिस्ट्रेस अंचला साह एवं एक्टिविटी कोऑर्डिनेटर स्नेहा सिंह सहित समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे।

‘एडु फेस्ट’ के माध्यम से बच्चों और अभिभावकों को एक सकारात्मक एवं प्रेरक अनुभव मिला, जिससे नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत उत्साहपूर्ण माहौल में हुई।