बरेली, 04 अप्रैल । उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में तहसील सदर स्थित सभागार में शनिवार को मण्डलायुक्त भूपेन्द्र एस चौधरी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को शिकायतों का त्वरित, गुणवत्तापरक और पारदर्शी निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।