गंगटोक का चार दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण 04 से 08 अप्रैल तक सफलतापूर्वक पूर्ण किया। गैंगटोक में प्रशिक्षुओं ने तासी व्यूह प्वाइंट, गणेश टॉक, हनुमान टोक, बन झाखरी फॉल, इंचे मॉनेस्ट्री, छांगू लेक, बाबा हरभजन सिंह मंदिर का भ्रमण किया।
इन स्थलों ने विद्यार्थियों को गैंगटोक के जीवन, साहित्य, कला और शिक्षा दर्शन से सीधे जोड़ने का अवसर दिया। यहां प्रशिशुओं में न केवल वहां की हस्त निर्मित कलाकृतियों को समझा बल्कि क्षेत्रीय प्रस्तुति में भी शामिल होकर भ्रमण को यादगार बनाया। गंगटोक भ्रमण में
प्रशिक्षुओं ने शहर की आधुनिकता और ऐतिहासिक धरोहरों का प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त किया। कुलाधिपति बीएन साह ने कहा कि यह भ्रमण किताबों से हटकर कक्षा से बाहर जाकर वास्तविक जीवन संस्कृति और अनुभावात्मक शिक्षा को प्रत्यक्ष रूप से समझने का उत्कृष्ट माध्यम बना।