अभिनेता अहान पांडे एक बार फिर सुर्खियों में हैं। वह जल्द ही यश राज फिल्म्स के बैनर तले बन रही निर्देशक मोहित सूरी की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म में लीड रोल निभाते नजर आएंगे। बताया जा रहा है कि फिल्म की कहानी उम्र के अंतर वाली एक दिलचस्प प्रेम कहानी पर आधारित होगी। पहले इस प्रोजेक्ट के लिए रणबीर कपूर का नाम चर्चा में था, लेकिन निर्माता आदित्य चोपड़ा ने अहान को कास्ट करने का सुझाव दिया।
फिल्म को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं और मोहित सूरी इन दिनों अहान की स्क्रीन पर्सनैलिटी को ध्यान में रखते हुए स्क्रिप्ट में बदलाव कर रहे हैं। माना जा रहा है कि यह फिल्म अहान के करियर के लिए अहम साबित हो सकती है। इसकी शूटिंग साल के अंत तक शुरू किए जाने की योजना है।
इसके अलावा, अहान पांडे अली अब्बास जाफर के निर्देशन में बनने वाली एक एक्शन-रोमांस फिल्म में भी काम कर रहे हैं। लगातार बड़े प्रोजेक्ट्स मिलने से साफ है कि वह बॉलीवुड के उभरते सितारों में तेजी से अपनी जगह बना रहे हैं और इंडस्ट्री की नजरें अब उन पर टिकी हुई हैं।