देवरिया डीएम ने वकील की मौत की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए

देवरिया, 15 अप्रैल । उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में अधिवक्ता बिजेंद्र सिंह की मौत मामले का जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने संज्ञान लिया है। उन्होंने इस प्रकरण में मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं।

बरहज तहसील के लक्ष्मीपुर गांव निवासी अधिवक्ता बिजेन्द्र सिंह की पांच अप्रैल को मौत हो गई थी। इस मामले में करणी सेना भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर वीर प्रताप सिंह ‘वीरू भैया’ ने 14 अप्रैल को वकील के परिजनों से मुलाकात की थी। इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए तत्कालीन बरहज के उपजिलाधिकारी का नाम एफआईआर में शामिल करने और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई थी।