उपायुक्त ने जेल सुरक्षा काे मजबूत करने का दिया निर्देश

खूंटी, 17 अप्रैल । उपायुक्त आर रॉनिटा की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में शुक्रवार को कारा सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में उप-कारा, खूंटी की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने और परिसर में अनुशासन सुनिश्चित करने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

उपायुक्त ने उप-कारा में स्थापित सीसीटीवी कैमरों सहित अन्य सुरक्षा उपकरणों की कार्यप्रणाली की समीक्षा करते हुए उनके सुचारु संचालन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। ताकि किसी प्रकार की सुरक्षा चूक की संभावना न रहे। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की सुरक्षा चूक की संभावना न रहे।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जेल में अनुशासन बनाए रखने के लिए संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और निर्धारित सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें।

बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी-सह-अधीक्षक उप-कारा दिपेश कुमारी, डीएसपी मुख्यालय अखिल कुजूर, प्रोबेशन पदाधिकारी शांति भूषण सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।